Bijapur में जवानों को बड़ी कामयाबी, विस्फोटक के साथ दो नक्सली गिरफ्तार..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से जवानों ने दो मिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान थैले की जांच हुई। जिसमें विस्फोटक सामान भी बरामद हुआ है।
बासागुड़ा थाना क्षेत्र के गगनपल्ली के मुरकीपाड़ पारा के जंगल से जवानों ने दो मिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। जिनके कब्जे से टिफिन बम, शासन विरोधी पाम्पलेट और पर्चा बरामद किया गया है।
पुलिस मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को बासागुड़ा से कोबरा 210 और जिलाबल की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर बासागुड़ा थाना क्षेत्र के गगनपल्ली की ओर निकली हुई थी। अभियान के दौरान गगनपल्ली मुरकीपाड़ पारा के जंगल से पुलिस पार्टी को देखकर छुपते भागते हुए दो संदिग्ध को पकड़ा गया।
जिनके पास से तलाशी के दौरान थैले से टिफिन बम और प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन द्वारा शासन विरोधी पाम्पलेट व पर्चा बरामद किया गया। पूछताछ करने पर अपना नाम माड़वी कोसा पिता बुधरा उम्र 26 निवासी मुरकीपाड़ पारा गगनपल्ली व पोडियाम हड़मा पिता पोडियाम हुंगा उम्र 25 निवासी मुरकीपाड़ पारा गगनपल्ली थाना बासागुड़ा बताया।
पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध थाना बासागुड़ा में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व छग विशेष जनसुरक्षा अधिनियम 2005 की धाराओं में कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया हैं।

Share This Article