दंतेवाड़ा-बीजापुर की सरहद पर मुठभेड़: एक माओवादी ढेर, शव समेत हथियार बरामद, कई नक्सली भी घायल..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दंतेवाड़ा-बीजापुर की सरहद पर मुठभेड़: एक माओवादी ढेर, शव समेत हथियार बरामद, कई नक्सली भी घायल..!
बीजापुर -दंतेवाड़ा : किरंदुल थाना क्षेत्र के पुरंगेल गमपुर जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया. जवानों ने नक्सली का शव बरामद किया और शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है. दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.

दंतेवाड़ा सीमावर्ती इलाके में मुठभेड़ के दौरान कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना पुलिस ने जताई है. दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने मीडिया को बताया, “18 मार्च को दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में किरंदुल थाना क्षेत्र के पुरंगेल गमपुर के जंगल में सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. जिसके बाद संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.”

“डीआरजी (DRG), बस्तर फाइटर्स (BFR) दंतेवाड़ा और सीआरपीएफ 111, 230, 231 बटालियन (CRPF) की यंग प्लाटून की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में एक पुरुष नक्सली को मार गिराने में दंतेवाड़ा पुलिस को सफलता मिली है।
भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद: मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल के आस पास सर्चिंग की. इस दौरान जवानों ने एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया. पुलिस ने एक बंदूक, भारी मात्रा में गोला बारूद और दैनिक उपयोग की सामग्री भी जब्त की है. सुरक्षबलों की टीम आसपास के जंगल में सर्चिंग अभियान जारी

Share This Article