लालू यादव के एक और करीबी पर ED की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन, लड़ चुके हैं लोकसभा चुनाव..!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लालू यादव के एक और करीबी पर ED की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन, लड़ चुके हैं लोकसभा चुनाव..!
पटना. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के एक और करीबी नेता पर ईडी की टीम बड़ी कार्रवाई कर रही है. आरजेडी नेता के सुभाष यादव के कई ठिकानों पर ईडी सर्च ऑपरेशन चला रही है. रेत माफियाओं से संबंधित मामले में ये बड़ी कार्रवाई की गई है. सूत्रों के मुताबिक, करीब आधा दर्जन लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की गई है, सुभाष यादव के खिलाफ बिहार में 14 मुकदमे चल रहे हैं. उन पर लालू-राबड़ी व उनके परिजनों को फ्लैट-जमीन देने के आरोप लगते रहे हैं.

आपको बता दें कि RJD नेता सुभाष यादव ये पूर्व विधायक ही नहीं, बल्कि पिछले बार लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड के चतरा से उम्मीदवार थे, लेकिन वो चुनाव हार गए थे. चतरा से राजद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे सुभाष प्रसाद यादव अकूत संपत्ति के मालिक हैं. यहां यह भी बता दें कि इनका लालू यादव से कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है, लेकिन ये उनके करीबी बताए जाते हैं.
लालू यादव के खास बताए जाते हैं सुभाष यादव
सुभाष यादव पटना जिले के शाहपुर क्षेत्र के हेतनपुर गांव निवासी 52 वर्षीय सुभाष प्रसाद यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव के करीबी बताए जाते हैं. वह ब्रॉडसन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी चलाते हैं. बता दें कि ईडी की रडार पर कई ऐसे सफेदपोश हैं जिन्होंने अकूत संपत्ति अर्जित की है. इसी कड़ी में शुक्रवार को आयकर विभाग ने राजद के एक नेता के ठिकानों पर जांच की थी.
बता दें कि RJD MLC विनोद जायसवाल के ठिकानों पर आयकर टीम के द्वारा 6 घंटे से अधिक समय तक छापेमारी की गई. तलाशी में आयकर अधिकारियों ने बड़ी संख्या में दस्तावेज समेत कई कागजात जब्त किए हैं. जब्त कागजात में विभिन्न वित्तीय संस्थानों में निवेश के अलावा कई स्थानों पर जमीन जायदाद में भी निवेश से जुड़े कागजात शामिल हैं.

Share This Article