कौन है राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, जिन्हें भाजपा ने बनाया राज्यसभा सदस्य..!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कौन हैं राजा देवेंद्र प्रताप सिंह? राज्यसभा भेजकर आखिर कौन सा गणित साध रही है बीजेपी..!
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी ने आज राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को छत्तीसगढ़ निर्विरोध राज्यसभा के सदस्य बनाया है। इस दौरान विधानसभा सचिव ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा है। राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर की उपस्थिति में प्रमाण पत्र लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति विश्वास जताने पर आभार जताया और कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है, उन्होंने उन पर भरोसा जताने पर भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि मेरी कोशिश रहेगी कि मैं छत्तीसगढ़ के लिए अच्छे से अच्छा कार्य करूं।

कौन है राजा देवेंद्र प्रताप सिंह
राजा देवेंद्र प्रताप सिंह वर्तमान में रायगढ़ जिले के लैलुंगा से जिला पंचायत सदस्य हैं. वह रायगढ़ जिले के गोंड (आदिवासी) राजा है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय सदस्य शास्त्रीय नृत्य और संगीत सम्राट रहे दिवंगत राजा चक्रधर सिंह के पोते हैं।

Share This Article