सड़क निर्माण में अधिकारियों का अजीबो गरीब कारनामा, पैसा डीएमफ बीजापुर का, सड़क बन रही दंतेवाड़ा में…!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सड़क निर्माण में अधिकारियों का अजीबो गरीब कारनामा, पैसा डीएमफ बीजापुर का, सड़क बन रही दंतेवाड़ा में…!

छत्‍तीसगढ़ में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिले के बारसूर क्षेत्र के सातधार से भटपाल के बीच सड़क का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन इसकी जानकारी दंतेवाड़ा पीएमजीएसवाय विभाग को नहीं है, जबकि सड़क पीएमजीएसवाय की है। क्षेत्र दंतेवाड़ा जिले का है, लेकिन सड़क निर्माण जिला बीजापुर के विभाग द्वारा किया जा रहा है। अजीबो गरीब कारनामा जिले में हो रहा है और दंतेवाड़ा पीएमजीएसवाय के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। अधिकारी ये बात मान रहें हैं कि जहां बीजापुर जिले के द्वारा सड़क बनाई जा रही है वो क्षेत्र दंतेवाड़ा का है। दूसरे जिले की मद से दंतेवाड़ा में बन रही सड़क के लिए कोई एनओसी पीएमजीएसवाय दंतेवाड़ा से नहीं ली गई है, जबकि उस सड़क के सारे दस्तावेज दंतेवाड़ा के पास है।

जिस दंतेवाड़ा जिले की सड़क को बीजापुर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विभाग के द्वारा डामर किया जा रहा है। दरअसल, उस सड़क को पहले दंतेवाड़ा डिवीजन के द्वारा डब्लूबीएम व मिट्टी, मुरुम का कार्य किया गया था, अब डामर का कार्य दंतेवाड़ा की जगह बीजापुर जिले के द्वारा किया जा रहा है जो बड़े गड़बड़ी को उजागर कर रहा है।दंतेवाड़ा के अधिकारियों की माने तो करीब सात किलोमीटर सड़क का काम किया जा रहा है। इस सड़क निर्माण की टेंडर परिक्रिया पूरी तरह से गोपनीय तरीके से बीजापुर में किया गया और दंतेवाड़ा पीएमजीएसवाय को इसकी भनक तक नही लगी। विभाग से जुड़े कुछ अधिकारियों ने बताया दंतेवाड़ा में सेटिंग नहीं हो पाने की वजह से पूरी सेटिंग बीजापुर जिले में की गई।

दंतेवाड़ा पीएमजीएस वाय करता रहा गया टेंडर की तैयारी

दंतेवाड़ा पीएमजीएसवाय विभाग सातधार से भटपाल के बीच करीब 50 लाख की लागत से बनने वाली डामर सड़क के टेंडर की तैयारी में था। सड़क का डीपीआर लेकर बैठा रह गया दंतेवाड़ा बीजापुर जिले से सड़क का डीएमफ़ मद से कार्य स्वीकृत हो गया और सड़क पर डामर बिछाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया। दंतेवाड़ा जिले के अधिकारी कुछ समझ पाते इससे पहले नियमों को दरकिनार कर डामर बिछाया जा रहा है, जबकि 15 जून से बारिश की वजह से डामर के काम को बंद किया जाता है। बीजापुर के पीएमजीएसवाय के अधिकारी से भी बात करने का प्रयास किया गया पर उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

ईई पीएमजीएस वाय दंतेवाड़ा दामोदर सिदार

सड़क कैसे बन रही है समझ से परे है,जिस सड़क का कार्य किया जा रहा है पूर्व में उस सड़क का काम दंतेवाड़ा डिवीजन से किया गया था,सड़क को डामर करने हम परिक्रिया कर रहे थे।

Share This Article