मानसून की एंट्री” छत्तीसगढ़ में आज होगी हल्की बारिश…!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानसून की एंट्री” छत्तीसगढ़ में आज होगी हल्की बारिश…!

रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ते हुए मंगलवार को कर्नाटक के कुछ और भाग, आंध्र प्रदेश, पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, गंगेटिक पश्चिम बंगाल के कुछ भाग और झारखंड, बिहार के कुछ भाग, हिमालयीन पश्चिम बंगाल के शेष भाग और सिक्किम में पहुंच गया है। कल इसके तेलंगाना में प्रवेश की संभावना है।मानसून की उत्तरी सीमा रत्नागिरी, रायचूर, कवाली, कनिंग, श्रीनिकेतन, दुमका है।

मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण भारत के कुछ भाग, उड़ीसा के कुछ भाग, गंगेटिक पश्चिम बंगाल के कुछ और भाग, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। एक द्रोणिका सिक्किम से दक्षिण झारखंड तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। छग में आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की भी संभावना है।प्रदेश के मध्य और उत्तरी भाग के कुछ जिलों में ग्रीष्म लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। उसके बाद 24-25 जून तक जगदलपुर के रास्ते छत्तीसगढ़ प्रवेश करेगा।

Share This Article