कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़…महिला नक्सली को लगी गोली …मुठभेड़ में एक जवान गंभीर रूप से घायल…!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़…महिला नक्सली को लगी गोली …मुठभेड़ में एक जवान गंभीर रूप से घायल…!

कांकेर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र परतापुर इलाके में सर्चिंग में निकलने जिला बल व बीएसएफ जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बीएसएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है, वहीं, एक महिला नक्सली भी इस दौरान घायल हुई है। घायल नक्सली को सुरक्षाबल के जवान मुठभेड़ स्थल से लेकर लौटें हैं। घायल हुए सुरक्षाबल के जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बड़गांव के मेंड्रा कैंप BSF178 BN से जवानों का एक दल सर्चिंग के लिए निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जिसके बाद जवानों ने भी इसका जवाबी कारर्यवाई करते हुए उन्हें मुहतोड़ जवाब दिया। जवानों को खुदपर भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर मौके से भाग निकले। वहीं, इस मुठभेड़ में BSF का एक जवान घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, BSF और जिला पुलिस जवान मुठभेड़ के बाद एक बार फिर से सर्चिंग में जुट गए हैं।

कांकेर पुलिस अधीक्षक ने बताया:

कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि, “प्रतापपुर क्षेत्रांतर्गत बीएसएफ कैंप मेंडरा से जिला बल व बीएसएफ 178वीं बटालियन की संयुक्त पार्टी ग्राम मरकाचुवा की ओर सर्चिंग हेतु रवाना हुये थे। सर्चिंग कर रात्रि आठ बजे लौटते वक्त ग्राम उपांजुर के पास सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक महिला नक्सली के पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई है।”

घायल महिला नक्सली की पहचान आरकेबी (RKB) डिवीजन की सदस्य फगनी बताया जा रहा है। घायल महिला नक्सली फगनी पति विनोद मदनवाड़ा एलओएस कमांडर के रूप में पहचान की गई है। मुठभेड़ में एक BSF जवान विकास सिंह को मामूली चोट आई है। जवान की स्थित खतरे से बाहर है।

Share This Article