छत्तीसगढ़ मे मौसम में फिर से बदलाव का दौर शुरू…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ मे मौसम में फिर से बदलाव का दौर शुरू

मो.रज्जब हरीश माड़वा रायपुर। छत्तीसगढ़ मे मौसम में फिर से बदलाव का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है । सोमवार से कई इलाके में गर्मी का अहसास होने लगेगा। हालांकि अभी उत्तरी हवा के प्रभाव से वातावरण में ठंडकता बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में हवा का आगमन निम्न स्तर पर उत्तर से होने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट चरम पर है। प्रदेश में सोमवार को न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। साथ ही इसमें वृद्धि का ट्रेंड बनने की प्रबल संभावना जताई गई है। सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।अधिकतम तापमान के मामले में रायपुर के बाद राजनांदगांव प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा जिला रहा। दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य से भले ही तीन डिग्री अधिक रहा, लेकिन यह बिलासपुर से दो डिग्री कम ही रहा। रायपुर में रविवार को यह 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री दर्ज किया गया।

Share This Article