मिलेट्स की खेती के संबंध में किसानों को मिला प्रशिक्षण

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मिलेट्स की खेती के संबंध में किसानों को मिला प्रशिक्षण


मिलेट्स की खेती के संबंध में किसानों को मिला प्रशिक्षण
बिलासपुर 3 फरवरी 2023/अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के तहत पोषक अनाज रागी के साथ अन्य मिलेट्स फसलों पर मिलेट्स प्रसंस्करण के संबंध में कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर में कृषक उत्पादक समूह, इन्टरप्रेन्योर तथा कृषि विभाग के मैदानी अमलों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा जिले में इस वर्ष रागी फसल प्रदर्शन आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी के साथ ही मिलेट्स में प्राप्त पोषक तत्व, मिलेट्स खाने से कई बिमारियों में लाभ, विपणन के संबंध में जानकारी दी गई तथा मिलेट्स फसलों जैसे कोदो, कुटकी, रागी के उन्नत कृषि तकनीकी से फसलोत्पादन की सस्य क्रियाओं की विस्तृत जानकारी दिया गया तथा मिलेट्स की उन्नत कृषि तकनीक से फसलोंत्पादन करने हेतु कृषकों को प्रेरित करने कहा गया। प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिक एव प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र के श्री एस.पी. सिंह, कृषि वैज्ञानिक श्रीमती शिल्पा कौशिक, कृषि वैज्ञानिक श्री जयंत साहू, कृषि वैज्ञानिक डॉ. निवेदिता पाठक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक कृषि श्री एम.के. चौहान , उप संचालक कृषि श्री पी.डी.हथेश्वर, सहायक संचालक कृषि श्री आशुतोष श्रीवास्तव एवं सहायक संचालक कृषि श्री अनिल कौशिक के द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थीयों को अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज के महत्व व प्रसंस्करण के बारे में जानकारी दिया गया ।

Share This Article