शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज,पुलिस जांच में जुटी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज,पुलिस जांच में जुटी

शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज,पुलिस जांच में जुटी,,तखतपुर- शादी के लिए बहला-फुसलाकर अनाचार कर रहे बरेला के युवक के विरुद्ध तखतपुर पुलिस ने भादवि की धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम बरेला निवासी युवराज सिंह बैस निवासी बरेला थाना जरहागांव जिला मुंगेली के विरुद्ध तखतपुर थाना अंतर्गत नगर पालिका वार्ड क्रमांक 1 निवासी 18 वर्षीय युवती ने तखतपुर थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बरेला के युवराज 4 अक्टूबर 2022 से लेकर 29 जनवरी 2023 शादी का झांसा देकर लगातार अलग-अलग जगह पर अनाचार किया है ।थाना प्रभारी एस आर साहू ने
प्रार्थीया की रिपोर्ट पर भादवि की धारा 376,4,6 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया।

Share This Article