क्या आप जानती हैं भारत के इन 5 सबसे बड़े रेलवे स्टेशन्स के बारे में? जानें क्या है इनकी खासियत…!

राजेन्द्र देवांगन
5 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्या आप जानती हैं भारत के इन 5 सबसे बड़े रेलवे स्टेशन्स के बारे में? जानें क्या है इनकी खासियत…!

क्या आप जानती हैं भारतीय रेलवे को कौन-सी बातें खास बनाती हैं तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

भारतीय रेलवे में लाखों की संख्या में हजारों लोग यात्रा करते हैं। बता दें कि भारतीय रेलवे दुनिया में चौथे नंबर पर आती है और 114.500 किलोमीटर के ट्रैक के साथ दुनिया की सबसे बड़ी रेलवे लाइन्स में से एक है। साथ ही आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इतने बड़े रेलवे नेटवर्क को केवल मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे चलाती है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि जिस रेल में आप यात्रा कर रहे हैं वह कितनी बड़ी है? शायद नहीं तो आपको बता दें कि भारत में कई रेलवे स्टेशन्स हैं जो बेहद लंबे हैं।

साथ ही भारत में ऐसे कई रेलवे स्टेशन मौजूद हैं जिनमें कुछ न कुछ खास बातें जरूर हैं। भारतीय रेलवे नेटवर्क में कम से कम 7500 स्टेशन्स मौजूद हैं। पर कुछ ऐसे स्टेशन्स हैं जिनके बारे में सुनकर शायद आप चौंक जाएं। आज हम बात करने जा रहे हैं भारत के 5 सबसे बड़े रेलवे स्टेशन्स की।

1. हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन

कितने प्लेटफॉर्म- 23

कितने रेलवे ट्रैक्स- 25

भारत का सबसे पुराना और सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है हावड़ा जंक्शन। कलकत्ता का ये स्टेशन अंग्रेजों के जमाने से ऐसे ही खड़ा है। हां, यहां मेंटेनेंस का काम होते आप अक्सर देख सकते हैं। कोरोना काल से पहले यहां लगभग 10 लाख लोग हर रोज़ आते-जाते थे। ये भारत के सबसे बिजी स्टेशन्स में से एक है। अगर आप पुरानी से लेकर नई फिल्मों को देखें तो हावड़ा जंक्शन कई बार फिल्मों में आया है और इसे कोलकता की शान कहा जाता है।

2. सेल्दाह रेलवे स्टेशन

कितने प्लेटफॉर्म- 21

कितने रेलवे ट्रैक्स- 27

पश्चिम बंगाल कोलकता का ही दूसरा रेलवे स्टेशन सेल्दाह रेलवे स्टेशन भारत का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। यहां हर रोज़ लाखों लोग आते-जाते हैं और ये स्टेशन भी अंग्रेजों के जमाने से ही मौजूद है। इसे बने हुए लगभग 158 साल हो चुके हैं और हर रोज़ यहां 10 लाख से ज्यादा लोग आते-जाते रहते हैं। हालांकि, इतना व्यस्त रेलवे स्टेशन होने के बाद भी ये हावड़ा जंक्शन की तरह प्रसिद्ध नहीं है।


3. छत्रपति शिवाजी टर्मिनस

कितने प्लेटफॉर्म- 18

कितने रेलवे ट्रैक्स- कई सारे ट्रैक्स हैं

पहले का विक्टोरिया टर्मिनस जो अब छत्रपति शिवाजी टर्मिनस बन गया है वो भारत के सबसे चर्चित रेलवे स्टेशन्स में से एक है। इसके कई कारण हैं, ये स्टेशन कई फिल्मों में देखा जा चुका है और ये बाहर से देखने में कोई महल लगता है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में न सिर्फ इंट्रास्टेट और इंटरसिटी ट्रेन्स चलती हैं बल्कि यहां से मुंबई लोकल भी चलती है। इस स्टेशन पर हर वक्त आप भीड़ देख सकते हैं और कोरोना काल के बाद भी यहां पर उसी तरह लोगों की आवाजाही बनी हुई है।


4. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

कितने प्लेटफॉर्म- 16

कितने रेलवे ट्रैक्स- 18

ये नॉर्थ इंडिया का सबसे बिजी रेलवे स्टेशन है। ट्रेन्स की फ्रीक्वेंसी और पैसेंजर मूवमेंट्स सब कुछ यहां बहुत ज्यादा है। कोरोना लॉकडाउन से पहले हर दिन लगभग 400 ट्रेन्स यहां से पास होती थीं। इतना ही नहीं ये सबसे ज्यादा कमाई वाला रेलवे स्टेशन भी है। इसलिए आपको ये बहुत ज्यादा अच्छा लग सकता है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के एक विंग से दिल्ली मेट्रो के ट्रैक्स भी जाते हैं जो इसे और भी खास बनाता है। ये स्टेशन काफी मॉर्डनाइज्ड भी है।


5. चेन्नई रेलवे स्टेशन

कितने प्लेटफॉर्म- 17

कितने रेलवे ट्रैक्स- 30

चेन्नई रेलवे स्टेशन बहुत ही बड़ा और चेन्नई शहर का मुख्य रेलवे स्टेशन है। ये चेन्नई को कोलकता, नई दिल्ली, मुंबई आदि से जोड़ता है। हर रोज़ लगभग 5.5 लाख लोग इस स्टेशन का इस्तेमाल करते हैं। ये भारत के सबसे बिजी रेलवे स्टेशन्स में से एक है। इस रेलवे स्टेशन की बनावट भी पुराने जमाने की ही है और यहां से आपको भारत के हर हिस्से के लिए कोई न कोई ट्रेन तो मिल ही जाएगी।

Share This Article