चुनावी वर्ष में बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा ,चुनावी लॉलीपॉप … प्रदेश के सभी वर्गों को ठग रही भूपेश सरकार :- अनिलेश मिश्रा बिलासपुर विधानसभा

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुनावी वर्ष में बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा चुनावी लॉलीपॉप प्रदेश के सभी वर्गों को ठग रही भूपेश सरकार :- अनिलेश मिश्रा बिलासपुर विधानसभा

छत्तीसगढ़/बिलासपुर:- आम आदमी पार्टी के पुर्व यूथ प्रदेश सह सचिव अनिलेश मिश्रा ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की घोषणा को चुनावी लॉलीपॉप करार दिया है, अनिलेश मिश्रा कहा कि आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की है, घोषणा स्वागतेय है लेकिन मुख्यमंत्री जी ने बहुत देर करदी आते आते…!
उन्होंने इस घोषणा को चुनावी लॉलीपॉप बताया है |

अनिलेश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को बने 4 वर्ष बीत चुके है, चुनाव के दौरान हाथ में गंगाजल लेकर शराब बंदी और युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की कसम भूपेश बघेल ने खाई थी, आज 4 साल बाद पुनः जब चुनाव का समय आया तो 6 महीने के लिए युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की है, पिछले दिनों भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बेरोजगारी भत्ता दिए जाने जंगी प्रदर्शन और मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ का युवा जाग चुका है सीएम हाउस का घेराव किया था, हमारे नेताओ ने बड़ी संख्या में गिरफ्तारी दी थी, उस आक्रोश से घबराई भूपेश सरकार ने आज बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की है l

अनिलेश मिश्रा ने कहा कि चुनाव के ठीक पहले की गई यह घोषणा पूर्णत: छलावा है अगर सरकार की नियत साफ होती तो पूरे 5 साल का बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की जानी चाहिए थी लेकिन अगले वित्तीय वर्ष से बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की घोषणा करना मात्र छलावा है जिसे छत्तीसगढ़ की जनता और छत्तीसगढ़िया भली-भांति समझता है भूपेश सरकार ने जो लूट मचा रखी है, उसे जनता परिचित है और अब उसकी भुलावे में आने वाली नहीं, इस बार छत्तीसगढ़ की जनता ने और युवाओं ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है |भूपेश सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में बेरोजगार युवाओं को 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता व 20 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था. आज 44 माह बाद भी किसी बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला है. रोजगार के नाम पर सिर्फ 20 हजार युवाओं को रोजगार दिया गया है. उन्हें बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर झूठा प्रचार प्रसार किया जा रहा है. जितना बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया गया उससे ज्यादा खर्च तो होल्डिंग बैनर पोस्टर में छत्तीसगढ़ सरकार करेगी इसलिए यह घोषणा सिर्फ दिवास्वप्न है इसके भुलावे में इस बार छत्तीसगढ़ का युवा कदापि नहीं आने वाला है l छत्तीसगढ़ सरकार ने केवल युवाओं को छलने और उनके अधिकारों को हनन कर ठगने का काम किया है |

Share This Article