CG Breaking : हत्या कर नक्सलियों ने बीच सड़क पर फेंका युवक का शव, छोड़ा पर्चा…!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
रिपोर्टर सिरोज विश्वकर्मा

CG Breaking : हत्या कर नक्सलियों ने बीच सड़क पर फेंका युवक का शव, छोड़ा पर्चा…!
बीजापुर साल के पहले दिन नक्सलियों ने दहशत कायम रखने युवक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने पहले युवक का अपहरण किया और फिर मौत के घाट उतारकर शव फेंक दिया. इतना ही नहीं लाल आतंक ने एक पर्चा भी छोड़ा है.

बता दें कि, बीती रात तरेम निवासी संजय ताती का अपहरण कर नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया है. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद पेगड़ापल्ली के बीच सड़क पर युवक का शव फेंक दिया. शव के साथ नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा है. जगरगुंडा एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है. मामला तरेम थाना क्षेत्र का है. एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने घटना की पुष्टि की है.

Share This Article