नक्सलियों के गढ़ में शूट हुई फिल्म ‘नवा बिहान’:बस्तर की बेटियों ने गाया है गाना… डायरेक्टर एवं एक्टर पहुंचे बीजापुर, कहा-यहां खूबसूरत लोकेशन…!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट अभिलाष दास बघेल

नक्सलियों के गढ़ में शूट हुई फिल्म ‘नवा बिहान’:बस्तर की बेटियों ने गाया है गाना; डायरेक्टर एवं एक्टर पहुंचे बीजापुर, कहा-यहां खूबसूरत लोकेशन…!

छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘नवा बिहान’ 11 नवंबर को ही थिएटर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के प्रमोशन के लिए डायरेक्टर, एक्टर, समेत पूरी टीम छत्तीसगढ़ के बीजापुर पहुंची है। यह फिल्म नक्सल, लव, ड्रामा और एक्शन से भरी हुई है। खास बात यह है कि, इस मूवी की आधी शूटिंग बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित इलाके कुटरू में हुई है। इस मूवी में जिले की 2 आदिवासी बच्चियों ने गोंडी में गाना गाया है। इसलिए फिल्म देखने बस्तर के लोग भी उत्सुक हैं।

नक्सलियों का लीडर का रोल करते एक्टर।

फिल्म के डायरेक्टर आशीष सुरेंद्र ने कहा कि, दिमाग में मूवी बनाने का कॉन्सेप्ट आया तो सबसे पहले लोकेशन की तलाश थी। मूवी की शूटिंग 2 हिस्सों में हुई है। हमने पहले लोकेशन बालोद में आधी शूटिंग कर ली थी। फिर दूसरे हिस्से की शूटिंग के लिए बस्तर आए। यहां नक्सल और हीरो-हीरोइन की जर्नी दिखानी थी। यहां के जंगल और खूबसूरत वादियों बहुत पसंद आई। बीजापुर जिले के कुटरू में मूवी की शूटिंग की गई।

इस मूवी के एक्टर आकाश सोनी ने कहा कि, बस्तर को लेकर एक निगेटिव विचारधारा थी। मैं खुद कांकेर से आगे नहीं आया हूं। लेकिन, यहां आने के बाद यहां की खूबसूरती का एहसास हुआ। बस्तर की धरती पर कदम रखते ही यहां की मिट्टी की सौंधी सी महक दिल को भा गई। उन्होंने कहा कि, हम मध्य छत्तीसगढ़ में रहते हैं। वहां शहरों का शोरगुल है। लेकिन, यहां शांति है। आकाश ने कहा कि, बस्तर में शूटिंग करने का अनुभव बेहद शानदार रहा है।

कुटरू में हुई है शूटिंग टीम ने कहा- फिल्मों के लिए अच्छा लोकेश

इधर, नवा बिहान फिल्म की टीम ने कहा कि, बस्तर फिल्मों की शूटिंग के लिए एक अच्छी जगह है। यहां कुछ बनावटी चीजें नहीं हैं। जो भी है वो प्राकृतिक है। चित्रकोट वाटरफॉल में भी फिल्मों की शूटिंग हो सकती है। साथ ही बस्तर के गांवों में जितना अंदर जाएंगे वहां नए नजारे, खूबसूरत वादियां मिलेंगी। जिसे कैमरे में आसानी से कैद किया जा सकता है।

फिल्म में ड्रामा भी है थिएटर संचालक बोले- मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

बीजापुर में स्थित शारदा थिएटर के संचालक प्रवीण डोंगरे का कहना है कि, 2 दिन पहले फिल्म लगी है। मूवी को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मूवी बीजापुर के लोकेशन पर शूट की गई है। इसलिए लोग भी इसे ज्यादा पसंद कर रहे है।

Share This Article