संकुल स्तरीय बाल मेला का आयोजन शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय बेलतरा में संपन्न, शीतल दास महंत असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा मंडल छत्तीसगढ़ शासन, व्यंजनों का लिया स्वाद

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

संकुल स्तरीय बाल मेला का आयोजन शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय बेलतरा में संपन्न, शीतल दास महंत असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा मंडल छत्तीसगढ़ शासन, व्यंजनों का लिया स्वाद

ज़िला ब्यूरो प्रमुख हरीश माड़वा

नेवसा:–बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलतरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलतरा मैदान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है इसी तारतम्य में संकुल स्तरीय बाल मेला , विज्ञान प्रदर्शनी,का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रुप से शीतल दास महंत सदस्य असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा मंडल छत्तीसगढ़ शासन, रामफल कौशिक अध्यक्ष शाला विकास समिति बेलतरा, कृष्ण कुमार यादव पंच ग्राम पंचायत बेलतरा, श्री तिवारी एडीओ बिल्हा का , शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय बेलतरा के समस्त स्टाफ के आतिथ्य में संपन्न कराया गया इस अवसर पर संकुल स्तर के छात्र छात्राओं ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए अतिथियों का स्वागत किया गया साथ ही बच्चों को तिलक लगाकर सम्मान किया गया छात्र-छात्राओं द्वारा बाल मेला में आयोजित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टाल लगाकर आनंद में बाल मेला संपन्न हुआ संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने योगदान दिए छात्र-छात्राओं में हर्षोल्लास देखा गया।

Share This Article