Chhattisgarh: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी.. 2 लोगों की मौत, कई घायल…..

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट महेंद्र मिश्रा

Chhattisgarh: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 लोगों की मौत, कई घायल…..

रायगढ़: एक बस बेकाबू होकर पलट गई है दरअसल, यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 2 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं लगभग 12 से ज्यादा लोग जख्मी बताये जा रहे है, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रायगढ़ के घरघोड़ा के पास समारूमा और अम्लीडीह के बीच वासुदेव बस अनियंत्रित होकर पलटी गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची घरघोड़ा पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article