Chhattisgarh Bastar karime news : चाकू की नोक पर बदमाशों ने लूटे पैसे…नाबालिग समेत पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा; 5 दिन में दूसरी वारदात….

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र सिंह

चाकू की नोक पर बदमाशों ने लूटे पैसे…नाबालिग समेत पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा; 5 दिन में दूसरी वारदात….

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 5 दिनों के अंदर दूसरी लूट की वारदात हुई है। बदमाशों ने चाकू की नोक पर एक व्यक्ति से पैसे लुटे हैं। हालांकि, पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में 1 नाबालिग समेत 4 लोग शामिल थे। जिन्हें जेल भेजा गया है। इधर, लगातार बढ़ रही लूट की वारदातों को देखते हुए बस्तर पुलिस ने नाइट पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। मामला जिले बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के नयामुंडा कॉलोनी में रहने वाले ठाकुर कर्णप्रताप सिंह के साथ 26 अक्टूबर को लूट की वारदात हुई थी। बदमाशों ने उन्हें घेरा, फिर चाकू की नोक पर उनसे करीब 8 हजार रुपए लूट लिए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी वहां से फरार हो गए थे। पीड़ित ने लूट की वारदात की रिपोर्ट बोधघाट थाने में दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। SP जितेंद्र सिंह मीणा के निर्देश में बोधघाट थाना के जवानों ने लुटेरों को पकड़ने के लिए उनकी खोजबीन शुरू की।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की नयामुंडा और महारानी वार्ड क्षेत्र में कुछ बदमाश किस्म के लोग हैं। जिन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इसी सूचना पर जवानों की एक टीम को दोनों वार्डों में भेजा गया। जहां से 1 नाबालिग समेत कुल 4 लोगों को पकड़ा गया। इनमें ऋतिक बघेल (21), सुजीत नाग (24) और छोटू बघेल (27) शामिल है। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया। इनके पास से 8 हजार रुपए और 2 नग चाकू भी बरामद किए गए हैं। ASP निवेदिया पॉल ने बताया कि, आरोपियों को शुक्रवार की शाम जेल भेज दिया गया है।

Share This Article