Chhattisgarh” Bastar” krime news : पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या… पिता और भाई के साथ मिलकर दफनाया पत्नी का शव….28 दिन बाद निकाली गई कब्र से लाश…. आरोपी को पुलिस ने किया गिरफतार

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र सिंह

पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या… पिता और भाई के साथ मिलकर दफनाया पत्नी का शव….28 दिन बाद निकाली गई कब्र से लाश…. आरोपी को पुलिस ने किया गिरफतार…

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी के चरित्र शंका पर उसकी हत्या कर दी है। युवक पत्नी को पहले माता के मंदिर दर्शन करवाने लेकर गया, फिर लौटते समय जंगल में गला घोंट कर मार दिया। किसी को शक न हो इसलिए जंगल में शव को दफना कर फरार हो गया था। आरोपी को पकड़ने पुलिस को झारखंड, ओडिशा समेत 4 राज्यों के चक्कर लगाने पड़े। हत्या के एक महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मामला 27 सितंबर का है। जगदलपुर के परउगुड़ा का रहने वाला युवक शंकर पांडेय (25) और तेतरकुटी की रहने वाली युवती सीमा यादव (22) ने करीब 8 से 9 महीने पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही उसका पति शंकर पांडेय चरित्र पर शक करता था। कई बार दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। सीमा पति को छोड़कर घर भी गई थी। हालांकि, फिर मान मनव्वल के बाद वापस शंकर के साथ रह रही थी। फिर, 27 सितंबर को शंकर पत्नी सीमा को गिरोला मंदिर दर्शन करवाने लेकर गया।


दो दिन पहले शव निकाला गया। जिसके बाद रास्ते में उसने सुनसान इलाका देखकर पत्नी का गला घोंट कर मार दिया। फिर उसके शव को झाड़ियों में ही छिपा दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद अपने घर लौटा फिर पिता चिंतामणी पांडेय (51) और छोटे भाई विक्रम पांडेय (19) को इसकी जानकारी दी। फिर देर रात तीनों जंगल पहुंचे। वहां से शव को उठाया और फिर कुछ दूरी पर ले जाकर दफना दिए। वारदात के बाद शंकर ने अपनी पत्नी के परिजनों से कहा था कि, दोनों मंदिर गए थे। मैं आ गया और सीमा बाजार गई है कहकर निकली थी, लौटी नहीं।

मृतिका के पिता ने लिखवाई थी रिपोर्ट

दरअसल, इस मामले के बाद बेटी की गुमशुदगी की उसके पिता ने रिपोर्ट लिखवाई थी। शंकर उसी दिन से फरार हो गया था। पुलिस को इस पर संदेह था। जिसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने सायबर सेल की मदद से पता लगाया। जिसमें 1 महीने के अंदर यह ओडिशा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार इन 4 राज्यों में अलग-अलग लोकेशन दिखाया। जिसके बाद पुलिस इसे पकड़ने इन जगहों पर घूमती रही। अंत में ओडिशा के पुरी से इसे पकड़ा गया।



पंचनामा तैयार करते जवान पूछताछ में खुला हत्या का राज
जब पुलिस शंकर पांडेय को पकड़ कर लाई तो इसने हत्या का राज खोल दिया। इसने पुलिस को वह जगह दिखाया जहां इसने शव को दफनाया था। गुरुवार को पुलिस ने SDM की मौजूदगी में शव को निकाल लिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Share This Article