Chhattisgarh “sukma: आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बाईक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट ज्ञानवती भदोरिया

Chhattisgarh “sukma: आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बाईक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी…

बस्तर संभाग के सुकमा जिले में उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने जिले के पहुंचविहीन क्षेत्रों के अस्पतालों के लिए 10 नग बाईक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवानगी की। यह बाइक एम्बलेंस पहुंचविहीन क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र किस्टाराम, जगरगुण्डा, चिन्तागुफा, कुकानार और उप स्वास्थ्य केन्द्र गोण्डेरास, गोरली, बुड़दी, सौतनार, बगड़ेगुड़ा, भेज्जी के आसपास के ग्रामीणों को सेवाएं देगी, जिससे मरीजों, गर्भवती माताओं को अस्पताल केन्द्र तक पहुंचने में सहूलियत होगी। साथ ही आमजनों को अस्पातल से दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। इन अंदरूनी क्षेत्र में बाइक एम्बुलेंस की सुविधाओं से संबंधित ग्रामों के आमजनों को लाभ मिलेगी।

Share This Article