Chhattisgarh: IFS का निलंबन खत्म: भेंट मुलाकात में सस्पेंड किए गए आईएफएस मनीष कश्यप को बहाल किया गया, देखें आदेश…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज शुक्ला

Chhattisgarh: IFS का निलंबन खत्म: भेंट मुलाकात में सस्पेंड किए गए आईएफएस मनीष कश्यप को बहाल किया गया, देखें आदेश...

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 2015 बैच के आईएफएस मनीष कश्यप को विभाग ने दिवाली से पहले बहाली का तोहफा दिया है। उनका निलंबन खत्म कर दिया गया है। 
सीएम भूपेश बघेल 6 मई को सूरजपुर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में थे, तभी आवर्ती चराई योजना में अनियमितता की शिकायत मिली थी। मनीष तब सूरजपुर के डीएफओ थे। सीएम ने डीएफओ और रेंजर को तत्काल सस्पेंड करने के आदेश दिए थे। हालांकि, बाद में यह जानकारी सामने आई कि कश्यप की पोस्टिंग से पहले अनियमितता हुई थी। कश्यप को जो आरोप पत्र जारी किया गया था, उसके जवाब से संतुष्ट होने और पीसीसीएफ के अभिमत के आधार पर बहाल करने का निर्णय लिया गया। देखें आदेश…

Share This Article