नेशनल गेम्स में पदक हासिल करने वाली खिलाड़ियों से बीजापुर कलेक्टर ने की सौजन्य भेंट…शुभकामना के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट सिरोज विश्वकर्मा

नेशनल गेम्स में पदक हासिल करने वाली खिलाड़ियों से बीजापुर कलेक्टर ने की सौजन्य भेंट…शुभकामना के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित…


बीजापुर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने गुजरात में आयोजित 36वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ की साफ्टबाल टीम में शामिल जिले के दो खिलाड़ी कुमारी अरूणा पुनेम और ज्योति हेमला से सौजन्य मुलाकात कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

विदित हो कि 36वें नेशनल छत्तीसगढ़ की साफ्टबाल टीम ने महिला वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया है। इस अवसर पर बीजापुर स्पोटर्स एकेडमी के प्रभारी डीप्टी कलेक्टर श्री फागेश सिन्हा एवं हेड कोच श्रम निरीक्षक श्री सोपान करनेवार उपस्थित थे।

Share This Article