राज्यपाल सुश्री उइके से एण्टी नक्सल टास्क फोर्स,रायपुर के कमाण्डर श्री एस. के. तिवारी ने की मुलाकात….

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज शुक्ला

राज्यपाल सुश्री उइके से एण्टी नक्सल टास्क फोर्स,रायपुर के कमाण्डर श्री एस. के. तिवारी ने की मुलाकात 

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से एण्टी नक्सल टास्क फोर्स के कमाण्डर, एयर कमोडोर एस. के. तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की । श्री तिवारी ने राज्यपाल को भारतीय वायुसेना दिवस की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल सुश्री उइके ने भी भारतीय वायुसेना के समस्त जवानों को भारतीय वायुसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वायुसेना के जवानों की बदौलत ही हमारे देश की वायु सीमा की सुरक्षा संभव होती है। वायुसेना के जवानों के साहस, पराक्रम और देश के प्रति समर्पण से संपूर्ण देशवासी सुरक्षित और गौरवान्वित महसूस करते हैं। 
इस अवसर पर श्री तिवारी ने राज्यपाल को टास्क फोर्स के गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर कमोडोर एस. के. तिवारी ने राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया

Share This Article