दो सालो से हो रही इको कार के सायलेंसर चोरी का हुआ खुलासा… चोरी करने वाले आरोपी चढ़े सरकण्डा पुलिस के हत्थे

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो सालो से हो रही इको कार के सायलेंसर चोरी का हुआ खुलासा… चोरी करने वाले आरोपी चढ़े सरकण्डा पुलिस के हत्थे

ब्यूरो रिपोर्ट मोहम्मद रज्जब

बिलासपुर – जिले में लगातार हो रही इको कार के सायलेंसर की चोरी पर अंकुश लगाने हेतु एवं धरपकड़ करने थाना प्रभारी सरकंडा उत्तम कुमार साहू के विशेष अभियान चलाया गया इसी दौरान सरकंडा पुलिस के आरक्षक अविनाश कश्यप को सूचना मिली कि दो व्यक्ति लगातार जिला बिलासपुर बलौदाबाजार भाठापारा , जाजगीर चापा , मुगेली तथा दुर्ग से ईको कार से सायलेंसर चोरी कर सायलेंसर में लगे कीमती धातु को निकालकर सायलेंसर को तलाब एवं निर्जन स्थानों में फेंक रहे हैं।इसी क्रम में विवेकानंद नगर मोपका तालाब के पास उक्त व्यक्तियों को सायलेंसर से धातु निकालते देखे जाने की सूचना मिली जिसे आरक्षक अविनाश कश्यप ने तत्काल थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना सरकंडा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपियों को घेराबंदी किया गया , जो पुलिस को देखकर दोनो आरोपी सायलेंसर एवं उसमें से निकाले गये कीमती धातु को फेंक कर भागने लगे जिसे दौडाकर पकड़ा गया और हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो पूछताछ पर अपना नाम शेख सहेल पिता शेख इमरान उम्र 23 साल निवासी विवेकानंद नगर मोपका तथा शेख रुस्तम पिता शेख इमरान उम्र 20 साल निवासी विवेकानंद नगर मोपका होना बताये ,आरोपियों से पूछताछ पर बिलासपुर जिला के विभिन्न स्थानों से इको कार से सायलेंसर चोरी कर उसमें से कीमती धातु निकालकर राशिद पिता मुबारक अली उम्र 30 साल साकिन असीई थाना हसैन जिला हाथरस उ.प्र . हा.मु. तैयबा चौक आरिफ खान के मकान में थाना सिविल लाईन बिलासपुर तथा जुबेर खान पिता पप्पू खान उम्र 25 साल साकिन चहला थाना अहमदगढ़ जिला बुलंदशहर उ.प्र . हा.मु. तैयबा चौक आरिफ खान के मकान में थाना सिविल लाईन बिलासपुर को बेचना स्वीकार किये जो आरोपी राशिद खान एवं जुबेर खान के किराये के निवास में पहुंचकर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनके कब्जे से सायलेंसर से निकाले गये कीमती धातु बरामद किया गया है ।आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में एसीसीयू टीम प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह थाना प्रभारी सरकंडा उत्तम कुमार साहू उनि . सायबर प्रभाकर तिवारी , उनि सत्यनारायण देवांगन प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह विकास सेंगर , आरक्षक प्रमोद सिंह , अविनाश कश्यप सोनू पाल मनीष वाल्मिकी तदबीर पोर्ते भागवत चंद्राकर , राहुल सिंह , अशफाक अली , मुकेश शर्मा , शिव जोगी , गोवर्धन शर्मा , अरविंद अनंत इंद्रावन सिंह का विशेष योगदान रहा

Share This Article