युवक को 10 मीटर घसीट ले गई कार … बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवक को 10 मीटर घसीट ले गई कार … बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर ….

ब्यूरो रिपोर्ट प्रमिला नेताम
 

कांकेर – छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क दुर्घटना सामने आया है। इसमें एक कार युवक को 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। बताया जा रहा है कि युवक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। फिर उसे घसीटा भी। इसके बाद कार आगे निकल गई थी। हादसा अंतागढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है।जानकारी के मुताबिक, गढ़रियापारा निवासी रूपचंद सहारे 9 सितंबर की शाम को मद्रासी पारा चौक की तरफ से कहीं जा रहा था। उसके कुछ दूर में एक और बाइक वाला भी था। तभी पीछे से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद उसे 10 मीटर तक घसीट ले गई। घटना के बाद कार चालक गाड़ी लेकर भाग निकला था।

उधर, राहत की बात ये रही कि 10 मीटर तक घसीटने के बाद भी युवक सिर्फ घायल हुआ है। उसे हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद वह खुद से किसी तरह घर गया था। इसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी। बाद में उसका उपचार अस्पताल में कराया गया। इधर, पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से कार चालक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कार चालक मरारपारा का रहने वाला है। उसका नाम रूपेश पटेल है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो रविवार को वायरल हुआ है।

Share This Article