CG:मलांजकुडुम जल प्रपात में बहे युवक का 48 घंटे बाद भी नहीं चला पता

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

CG:मलांजकुडुम जल प्रपात में बहे युवक का 48 घंटे बाद भी नहीं चला पता

ब्यूरो रिपोर्ट प्रमिला नेताम

कांकेर के मलांजकुडुम जल प्रपात में रविवार दोपहर नहाते वक्त एक युवक डूब गया था. 48 घंटे बाद भी पानी में डूबे युवक का पता नहीं चल पाया है. पुलिस और नगर सेना की टीम लगातार युवक की तलाश कर रही है.

कांकेर. मलांजकुडुम जल प्रपात में रविवार की दोपहर नहाते वक्त बहे युवक का 48 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है. पुलिस और नगर सेना की टीम लगातार युवक की तलाश कर रही है. दरअसल, रविवार की दोपहर बालोद का एक युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने मलांजकुडुम जल प्रपात आया हुआ था.

मलांजकुडुम जल प्रपात में बहे युवक का 48 घंटे बाद भी नहीं चला पता

जल प्रपात में नहाते वक्त युवक का पैर फिसल गया और युवक तेज बहाव में बह गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद से ही पुलिस और नगर सेना की टीम दो दिनों से युवक को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है. लेकिन 48 घंटे बाद भी युवक का पता नहीं चल सका है. युवक की तलाश में सर्च अभियान अभी भी जारी है.

मलांजकुडुम जल प्रपात में बहे युवक की तलाश जारी

बारिश बन रही बाधा

इलाके में रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है. जिससे सर्च ऑपरेशन में भी दिक्कतें आ रही हैं. पुलिस और नगर सेना की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अब तक इसमें सफलता नहीं मिल सकी है. थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने बताया कि युवक की तलाश लगातार की जा रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है.

जल प्रपात पानी से लबालब

मलांजकुडुम जल प्रपात इन दिनों बारिश के चलते पूरे सबाब पर है. ऐसे में यहां सुरक्षा की व्यवस्था की जानी चाहिए थी, ताकि किसी तरह की अनहोनी ना हो, लेकिन सुरक्षा के मामले में लापरवाही बरती जाने से यहां हादसे आम होते जा रहे हैं. बीते साल भी यहां हादसे में एक युवक की मौत हुई थी.

Share This Article