5 लाख रुपए का इनामी माओवादी मारा गया ,,, कटेकल्याण के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, कई विस्फोटक सामग्री बरामद

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

5 लाख रुपए का इनामी माओवादी मारा गया ,,, कटेकल्याण के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, कई विस्फोटक सामग्री बराम

दंतेवाड़ा जिले में शुक्रवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। जवानों ने एक हार्डकोर माओवादी को ढेर किया है, जिसकी शिनाख्त कटेकल्याण एरिया कमेटी मेंबर माड़वी कोसा के रूप में हुई है। इसपर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। साथ ही नक्सली के खिलाफ दंतेवाड़ा के थानों में 20 से ज्यादा नामजद अपराध भी दर्ज हैं। जवानों ने नक्सली के शव को बरामद कर लिया है। मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि कटेकल्याण थाना क्षेत्र के एटेपाल के जंगल में नक्सलियों के मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर दंतेवाड़ा से तुरंत जवानों की टीम को रवाना किया गया था। इस जंगल में शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे जवानों की टीम पहुंची। यहां जवानों का नक्सलियों से आमना- सामना होते ही मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई।

जिसके बाद नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग की गई थी। यहां से एक नक्सली का शव भी बरामद हुआ है। जिसकी पहचान कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य माड़वी कोसा के रूप में हुई है। SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि नक्सली के शव को बरामद कर लिया गया है। जवानों की टीम फिलहाल मुठभेड़ वाली जगह पर ही है। सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

Share This Article