पति को मार डाला:नशे में चाकू लेकर मारने दौड़ा तो पत्नी ने किया वार; फिर पुलिस को किया कॉल

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पति को मार डाला:नशे में चाकू लेकर मारने दौड़ा तो पत्नी ने किया वार; फिर पुलिस को किया कॉल

छत्तीसगढ़ के जांगजीर-चांपा में सोमवार देर शाम एक महिला ने अपने पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पति शराब के नशे में घर में हंगामा और पत्नी से मारपीट कर रहा था। उसने मारने के लिए चाकू लेकर दौड़ाया तो पत्नी ने धारदार हथियार से वार कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। इस मारपीट में पत्नी भी घायल हुई है। पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां देर रात पति ने दम तोड़ दिया। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, घठोली चौक के पास रहने वाला विजय सूर्यवंशी (33) सोमवार सुबह शराब पीकर घर पहुंचा और उत्पात मचाने लगा। हंगामा होता देख किसी तरह आसपास के लोगों ने उसे समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शाम को फिर विजय शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंच गया। घर पहुंचते ही उसने पत्नी फोटो बाई से विवाद और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान विजय चाकू लेकर पत्नी पर हमला करने दौड़ा।

खून से लथपथ घर में पड़ा विजय।

इस पर पत्नी फोटो बाई ने भी धारदार हथियार उठा लिया और विजय पर हमला कर दिया। इस हमले में विजय और फोटो बाई दोनों घायल हो गए। विजय को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा फोटो बाई ने डायल-112 पर कॉल किया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और विजय और फोटो बाई को BDM अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान विजय ने देर रात दम तोड़ दिया।

पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है।

पत्नी भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पत्नी फोटो बाई को भी गंभीर चोट होने के चलते अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। वह बड़ी सी छेनी है। पुलिस फोटो बाई से पूछताछ का प्रयास कर रही है। दोनों के 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि विजय शराब पीने का आदी था। वह अक्सर ही शराब पीकर आता और पत्नी-बच्चों से विवाद कर मारपीट किया करता था। पुलिस विजय के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराएगी।

Share This Article