नशे के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल:बिलासपुर की सड़कों पर प्रदर्शन, घेरा थाना; कहा-तस्करों में पुलिस का खौफ नहीं

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

SP ऑफिस का घेराव कर नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने की मांग

बिलासपुर में नशे के सामान बिकने के विरोध में गुरुवार को महिलाएं सड़क पर उतर आईं। महिलाओं ने SP ऑफिस का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि मोहल्ले में तस्कर खुलेआम अवैध कारोबार करता है। उसे पुलिस का कोई डर नहीं है। इसलिए कहता है कि जहां भी शिकायत करना है कर दो, मैं अपना कारोबार बंद नहीं करूंगा। मामला सिविल लाइन थाने का है।

शहर में नशे के अवैध अवैध कारोबार को लेकर अब लोग भी परेशान हो गए हैं और पुलिस की निष्क्रियता से आक्रोशित हैं। शहर से लेकर गांव तक गली-मोहल्ले में अवैध शराब, गांजा और नशीली दवाइयों की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज तालापारा और जरहाभाठा की महिलाएं गुरुवार को SP ऑफिस का घेराव करने पहुंच गई।

महिलाओं को TI परिवेश तिवारी ने समझाइश देकर कराया शांत। महिलाएं बोलीं- तस्करों को नहीं है पुलिस प्रशासन का डर SP ऑफिस पहुंची नगर निगम के वार्ड क्रमांक 25 व 26 तालापारा और जरहाभाठा की महिलाओं ने हंगामा मचाते हुए जमकर नारेबाजी की और हंगामा मचाने लगी। महिलाओं ने बताया कि गली में नशेड़ी लोग बैठे रहते हैं, जिसके चलते महिलाओं और युवतियों का चलना मुश्किल हो जाता है। महिलाओं ने कहा कि उन लोगों ने तस्करों को समझाइश भी दी थी। लेकिन, वह कहता है कि इस धंधे से उसका परिवार चलता है। उसे वह बंद नहीं कर सकता।

गली मोहल्लों में रहता है नशेड़ियों का जमावड़ा, जिससे परेशान रहती हैं महिलाएं।

TI बोले- पुलिस लगातार चला रही अभियान
सिविल लाइन TI महिलाओं को समझाइश देने SP ऑफिस पहुंचे। उन्होंने कहा कि कहीं भी नशे का कारोबार हो रहा है तो थानेदार को सूचना दें, तत्काल कार्रवाई होगी। TI तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में लगातार नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिन लोगों की शिकायत की गई है। उनके खिलाफ पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। ऐसे लोग जेल से छूटने के बाद फिर से अपना कारोबार करने लग जाते हैं। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेगी।

Share This Article