व्यापारियों से 75 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार:रूम पार्टनर का चेक चुराया, फर्जी साइन कर व्यापारियों को दिया, कइयों से 50 लाख कैश की किया ठगी

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

व्यापारियों से 75 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार:रूम पार्टनर का चेक चुराया, फर्जी साइन कर व्यापारियों को दिया, कइयों से 50 लाख कैश की किया ठगी

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के व्यापारियों से करीब 75 लाख रुपए की ठगी करने वाले बिहार के एक आरोपी को दंतेवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने रूम पार्टनर का चेक चुराया, और अलग-अलग 12 व्यापारियों को फर्जी सिग्नेचर कर 25 लाख रुपए का चेक काटकर दे दिया। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के अलग-अलग व्यापारियों से 50 लाख रुपए की ठगी भी किया है। ठगी की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गीदम के कबाड़ी दुकान के पास रहने वाले विश्वजीत सिंह ने बिहार के रहने वाले अपने रूम पार्टनर राजेश चौधरी पर चेक चोरी करने का आरोप लगाकर 24 जून को FIR दर्ज करवाई थी। विश्वजीत ने पुलिस को बताया था कि राजेश उसके साथ कई महीनों से रूम में रह रहा था और उसके चेक बुक से 12 खाली चेक की चोरी कर लिया। इस बात की जानकारी तब मिली जब फर्जी सिग्नेचर कर दुकानदारों को चेक दिया था। मामले की जानकारी मिलते ही फौरन पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इधर, मामला उजागर होने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

शिकायत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। जांच में पता चला था कि आरोपी राजेश चौधरी थोक में किराने का सामान खरीद कर छोटे दुकानदारों को देने बचेली, बीजापुर एवं बासागुड़ा भेजता था। साथ ही गीदम, दंतेवाड़ा, बीजापुर के अलग-अलग दुकानदारों से सामान खरीदी और बिक्री करने के नाम पर करीब 50 लाख रुपए की ठगी भी किया था।

जिसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस को मुखबिर के अनुसार पता चला था कि आरोपी राजेश चौधरी दिल्ली की एक होटल में है। जिसके बाद गीदम थाना स्टाफ की एक टीम बनाई गई और इस टीम को दिल्ली के लिए रवाना किया गया था। जहां से राजेश को एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया। दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि, आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

Share This Article