पिता को देखने गांव जा रहे थे, सड़क हादसे में हेडमास्टर की मौत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पिता को देखने गांव जा रहे थे, सड़क हादसे में हेडमास्टर की मौत

भूपेंद्र देवांगन, संवाददाता

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा, कटघरी के मिडिल स्कूल के हेडमास्टर अजय कुर्रे (32) रविवार सुबह 11 बजे के आस-पास अपने • बीमार पिता को देखने के पचरी गांव जा रहे थे। वो अभी यहां सीसीआई रोड होते हुए अकलतरा मुख्य मार्ग पर जा रहे थे कि सामने से एक ट्रक आ गई और वह सीधे ट्रक के पहियों के नीचे चले गए। उन्हें मेन रोड में घुसते वक्त पता ही नहीं चला कि सामने से एक ट्रक आ रही है और ये हादसा हो गया। ट्रक भी तेज रफ्तार में थी। जिसके चलते ट्रक नहीं रुकी और करीब 10 मीटर तक हेडमास्टर को घसीटा। सड़क हादसे में में स्कूटी सवार हेडमास्टर की मौत हो गई है। वह अपने पिता को देखने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। इसके बाद उन्हें 10 मीटर तक घसीटा।

इससे हेडमास्टर की मौके पर ही जान चले गई। हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र में हुआ है।परिजनों को भी इस घटनाक्रम का जानकारी दे दी गई है। • पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक ट्रक में चावल लोड था। इस चावल को रसिक बिहारी राइस मिल से लोड किया गया था। ट्रक अकलतरा की ओर जा रही थी।

Share This Article