CG में बोरवेल में गिरा बच्चा:घर के पीछे खेलने के दौरान हादसा; करीब 50 फीट नीचे फंसा है राहुल, पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

CG में बोरवेल में गिरा बच्चा:घर के पीछे खेलने के दौरान हादसा; करीब 50 फीट नीचे फंसा है राहुल, पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में 10 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया है। हादसे के 4 घंटे बाद भी बच्चे को बाहर नहीं निकाला जा सका है। घटना के वक्त वह घर के पीछे खेल रहा था। उसी दौरान ये हादसा हो गया। परिजनों को तब इस बात की जानकारी लगी, जब किसी ने गड्ढे की तरफ रोने की आवाज सुनी। हादसा मालखरौदा थाना क्षेत्र के पिहारिद गांव का है।

पिहारिद गांव में राहुल साहू (10) पिता लाला साहू रहता है। रोज की तरह वह दोपहर को घर के पीछे अपनी ही बाड़ी में खेल रहा था। इसके बाद दोपहर 2 बजे के बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है। परिजन भी इस बात से बेखबर थे। पता चला है कि उन्हें इस बारे में तब पता चला, जब घर के ही कुछ लोग बाड़ी की तरफ गए थे। उस दौरान राहुल साहू की रोने की आवाज आ रही थी। गड्ढे के पास जाकर देखने पर पता चला कि आवाज अंदर से आ रही है।

80 फीट गहरा है बोरवेल

अब तक मिली जानकारी के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका है। बोरवेल का गड्ढा 80 फीट गहरा है। बच्चा लगभग 50 फीट गहरे में फंसा है। मौके पर आस-पास के लोग भी पहुंच गए हैं। पुलिस की टीम और प्रशासन लगातार उसकी आवाज सुन रही है। ये भी बताया गया है कि बच्चा मानसिक रूप से कमजोर था। जिसके कारण वह स्कूल भी नहीं जाता था। घर पर ही रहता था ।

घर के बाड़ी में जो बोरवेल बनाया गया है। वह राहुल के पिता ने ही बनवाया था। मगर बोरवेल के गड्ढे को खुला छोड़ दिया गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजन परेशान हैं। पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई थी। पुलिस की टीम और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। जेसीबी को भी मौके पुर बुलाया गया है।

Share This Article