भूपेश कका ,काकी के लिए बिंदी लेते जाइये”…..जब हाट बाजार में घूम रहे मुख्यमंत्री को दुकान लगाये बच्चे ने दी आवाज….देखिये फिर क्या हुआ

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भूपेश कका ,काकी के लिए बिंदी लेते जाइये”…..जब हाट बाजार में घूम…

बस्तर 24 मई 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का लगातार दौरा चल रहा है। दौरे के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री इन दिनों बस्तर में है। मुख्यमंत्री आज बड़े किलेपाल पहुंचे तो वहां हाट बाजार लगा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में बड़े किलेपाल में लगे हाट बाजार में जब पहुँचे तो वहां चूड़ी बिंदी की दुकान लगाने वाले बसंत राय ने आवाज लगाकर मुख्यमंत्री को रोक लिया।

बसंत ने आवाज दी…कका ,काकी के लिए बिंदी लेते जाइये। इतना सुनकर मुख्यमंत्री मुस्कुरा दिए और रुककर अपनी धर्मपत्नी के लिए बिंदी ,मेहंदी , खरीदे।

इससे पहले बड़े किलेपाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मोशू पोयाम ने पारंपरिक पटका, कलगी, महुआ माला पहनाकर स्वागत किया। मोशू पोयाम के मुख्यमंत्री जी को बताया कि सुबह 8 साल के बेटे पवन को बताया कि आपके कार्यक्रम में आ रहा हूं तो साथ आकर आपके साथ फोटो लेने की जिद करने लगा। ये सुनकर मुख्यमंत्री ने पवन पोयाम से साथ फोटो खिंचवाई।

चित्रकोट विधानसभा के बड़ेक़िलेपाल में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हाट बाजार क्लिनिक का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सकों से चर्चा करते हुए दवाइयों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बस्तर जिला में संस्थागत प्रसव को सुनिश्चित करने की पहल की जानकारी भी ली।

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा के ग्राम बड़ेक़िलेपाल में पहुंचे. यहां पर मुख्यमंत्री ने लगभग 36 करोड़ 40 लाख रूपए की राशि के चार विकास कार्यों का लोकार्पण और लगभग 13 करोड़ 57 लाख रूपए की राशि के 500 विकास कार्यों का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री के हाथों 504 विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास से चित्रकोट विधानसभी के बास्तानार तहसील के लोगों में खुशी का माहैल है.

Share This Article