चित्रकोट वाटरफॉल में कूदने वाली महिला का मिला शव ,,,शुक्रवार दोपहर लगाई थी छलांग ,,,सुबह से तलाश में जुटे थे गोताखोर,नहीं हुई शिनाख्त

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चित्रकोट वाटरफॉल में कूदने वाली महिला का मिला शव ,,,शुक्रवार दोपहर लगाई थी छलांग ,,,सुबह से तलाश में जुटे थे गोताखोर,नहीं हुई शिनाख्त

बस्तर के चित्रकोट वाटरफॉल में कूदने वाली महिला का शव मिल गया है। फिलहाल शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस महिला की पहचान करने के लिए जुटी हुई है। शनिवार सुबह से ही गोताखोरों की टीम तालाश कार्य में जुटी हुई थी। शुक्रवार को वाटरफॉल में कूदी महिला का करीब 27 घंटे के बाद शव मिला है। मामला चित्रकोट चौकी का है।

एनडीआरएफ के जवानों ने शव को तलाशा।

दरअसल, शक्रवार की दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच एक महिला वाटरफॉल से नीचे कूद गई थी। उस वक्त पास में पुलिस के जवान और पर्यटक भी मौजूद थे। लेकिन, किसी ने महिला को पानी के करीब जाने से रोकने की जहमत नहीं उठाई। हालांकि, नीचे कूदने से पहले पीछे से लोग चिल्लाते रहे। इस बीच वहां मौजूद एक पर्यटक ने नीचे कूदते हुए का वीडियो बना लिया था।

पानी में उतरे गोताखोर।

बताया जा रहा है कि जिस समय महिला नीचे कूदी, उस समय पानी में नाविक भी अपनी नाव के साथ मौजूद थे। करीब 100 फीट की ऊंचाई से जैसे ही महिला नीचे कूदी, नाविक भी वाटरफॉल के नीचे पहुंच गए थे। गहराई ज्यादा होने की वजह से महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। शुक्रवार देर रात तक NDRF की टीम भी महिला की तलाश करती रही।

Share This Article