C.G. Breaking:  सीएम भूपेश बघेल ने दिए निर्देश ,,, सुनिश्चित करे सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

C.G. Breaking: सीएम भूपेश बघेल ने दिए निर्देश ,,, सुनिश्चित करे सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगामी 24 घंटे भीषण ग्रीष्म लहर की चेतावनी के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगरीय निकायों को नागरिकों को बचाने के हरसम्भव प्रयास करने, सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने आदि के निर्देश दिए हैं.

शासकीय एवं निजी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश 24 अप्रैल से 14 जून तक – स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से 14 जून तक ग्रीष्मावकाश देने का निर्णय लिया है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश में कहा है कि स्कूलों में कुछ विषयों में एण्डलाइन असेंसमेंट 25 अप्रैल को किया जाना है, उन विषयों में जो विद्यार्थी स्वेच्छा से स्कूल जाना चाहते हैं उनका एण्ड लाइन असेंसमेंट निर्धारित तिथि को किया जाएगा। इसके पश्चात् अगले शिक्षा सत्र के लिए स्कूल 15 जून से खुलेंगे। यह आदेश शासकीय एवं निजी स्कूलों में लागू होगा।

Share This Article