गर्मी के मौसम में नींबू की कीमत में लगी आग ,,, नींबू की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड ,,, जानिए क्यों बढ़ रहे दाम

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गर्मी के मौसम में नींबू की कीमत में लगी आग ,,,, नींबू की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड ,,, जानिए क्यों बढ़ रहे दाम

गर्मियों के दिनों में लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए नींबू पानी खूब पसंद करते है. लेकिन इस वर्ष गर्मी में नींबू के दाम ने लोगों के पसीने निकाल दिए हैं. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक नींबू के दाम 10 रुपए चल रहा है. छोटे दुकानदारों ने नींबू रखना बंद कर दिया है. वहीं बड़े दुकनादार ही नींबू बेच रहे हैं. नवरात्रि के समय नींबू की किल्लत से लोग परेशान हो गए हैं.

नींबू की आवक 70 प्रतिशत घटी
दरअसल, में नवरात्रि में नींबू की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे समय में प्रवेश में नींबू की सप्लाई कम हो गई है. बिलासपुर के सब्जी मंडी के व्यापारियों को कहना है कि आंध्रप्रदेश एवं यूपी महाराष्ट्र से नींबू की आवक होती थी. लेकिन पिछले 15 दिनों से नींबू की सप्लाई प्रभावित हो रही है. हालत ये है कि राज्य में 70 प्रतिशत तक नींबू की आवक प्रभावित हुई है. मंड़ी में पहले 3 ट्रक नींबू आते थे, जो अब केवल 1 ट्रक नींबू आ रहे हैं.

100 नींबू 800 -900 रुपए में बिक रहे है
इधर बिलासपुर के सबसे बड़े सब्जी बाजार शनिचरी बाजार में नींबू गिनती के दुकानदार बेच रहे हैं. दुकानदार हेतराम देवांगन ने बताया कि सब्जी मंडी से नींबू कम मिल रहे हैं. पहले नींबू किलो में मिलता था अब सैकड़ा मिल रहा है. एक महीना पहले नींबू 400 रुपए में 100 मिल जाते थे, लेकिन अब 100 नींबू के दाम 800-900 रुपए हो गए है. नींबू के दाम डबल हो गए हैं. वहीं उन्होंने बताया की बढ़े दाम के बावजूद नींबू हाथो बिक रहा है.

Share This Article