महाराष्ट्र में बंधक बनाए गए 10 बंधुवा मजदूर सकुशल लौटे घर,शासन प्रशासन का जताया आभार

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र में बंधक बनाए गए 10 बंधुवा मजदूर सकुशल लौटे घर,शासन प्रशासन का जताया आभार

कोरबा/पाली,शशि मोहन कोशला:- विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत पूटा के आश्रित मोहल्ला भादा कछार के बंधक बनाए गए बंधुआ मजदूर सकुशल घर वापस लौट गए है, सकुशल वापसी पश्चात
उन्होंने क्षेत्रीय विधायक सहित शासन प्रशासन का आभार व्यक्त किया एवं अपनी पीड़ा बताई। सकुशल वापस लौटने वाले ग्रामीणों में तीन महिला व सात पुरूष शामिल है।

ज्ञात हो कि बिलासपुर जिला के मस्तूरी लिम्हा निवासी स्थानीय ठेकेदार ने प्रतिदिन 500 रु रोजी दिलाने का भरोसा दिलाकर ग्रामीणों को 15 नवंबर के दिन भादा कछार से महाराष्ट्र लातूर जिले के एलोरी ग्राम गन्ने के खेत में कार्य करना है करके ले गया जहां उनको छोड़ अपना कमीशन लेकर वापस आ गया, उक्त स्थान पर ग्रामीणों को प्रताड़ित किया जाने लगा और बिना पैसा के जबरजस्ती बंधुवा मजदूरों की तरह कार्य कराया जाने लगा ,जब उक्त मामले की जानकारी ग्रामीणों के परिजनों को हुई तो उन्होंने मामले की जानकारी पुटा।सरपंच दिलाराम को दिया,सरपंच ने मामले की गंभीरता की देखते हुए उक्त पूरे मामले से स्थानीय विधायक पुरषोत्तम कंवर को अवगत कराया और फिर जाकर विधायक ने पूरे मामलों को जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में लाया, जिसके बाद स्थानीय विधायक,कलेक्टर ,पुलिस अधीक्षक एवं सरपंच में प्रयास से सभी 10 मजदूरों को सकुशल 03 फरवरी को वापस अपने घर पहुँचाया गया, सकुशल अपने गृह ग्राम भादाकछार पहुचने के बाद ग्रामीणों से आपबीती परिजनों को बताई,

Share This Article