सर्वमंगला थाना कुसमुण्डा क्षेत्रांतर्गत जले हुये 11 ड्रम ऑयल को पीकप सहित किया जप्त

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाली से ब्लॉक प्रमुख शशिमोहन कोशला के साथ संवाददाता संजय यादव की ख़ास ख़बर

सर्वमंगला थाना कुसमुण्डा क्षेत्रांतर्गत जले हुये 11 ड्रम ऑयल को पीकप सहित किया जप्त, आरोपी के विरूद्ध धारा 41 (1-4) जाफौ/ 379 भादवि के तहत् की गई कार्यवाही ।

आरोपी- सजन अग्रवाल गिरफ़्तार,

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भोजराम पटेल द्वारा क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ चोरों व अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर चोरों पर शिकंजा कसने के विशेष अभियान के तहत चोरों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित करने किया गया है। जो दिनांक 19.11.2021 को मुखबिर से सूचना हुई कि कुसमुण्डा खदान से जला हुआ ऑयल चोरी एक पीकप में ले जा रहे हैं,की सूचना पर हमराह स्टाफ के सर्वमंगला चौक के पास घेराबंदी कर वाहन पीकप क्रमांक सीजी 12 ए. वाय.- 7223 को रूकवाकर वाहन चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम सजन कुमार अग्रवाल पिता- बालकराम अग्रवाल उम्र- 47वर्ष, निवासी- दीपका पाली रोड, थाना दीपका का रहने वाला बताया तथा पीकप में लोड 11 नग ड्रम में जला हुआ ऑयल होना बताया। जो उस रखे ऑयल के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने पर हेतु धारा 91जाफा का नोटिस दिया गया जो किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज / बिल नहीं होना बताया। जो उपरोक्त 11 ड्रम में भरे जले ऑयल चोरी की सम्पत्ति होने की पूर्ण अंदेशा में घटना में प्रयुक्त वाहन पीकप कमांक सीजी- 12ए. वाय.- 7223 के साथ जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 41 (1-4 ) / 379 भादवि के तहत् कार्यवाही की जाकर गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया, उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लीलाधर राठौर, चौकी प्रभारी सउनि विभव तिवारी, प्रधान आरक्षक प्रकाश रजक, लक्ष्मी प्रसाद रात्रे, आरक्षक रमेंद्र बर्मन, रामविलास चौहान, सत्यप्रकाश राठौर, सैनिक सुखनंद टण्डन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

Share This Article