थाना कुसमुण्डा क्षेत्र के गेवराबस्ती चौक व सर्वमंगला चौक में आमजनों की सहायता हेतु अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाली से शशिमोहन कोशला के साथ संवाददाता संजय यादव की खास रिपोर्ट

थाना कुसमुण्डा क्षेत्रांतर्गत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के द्वारा गेवराबस्ती चौक व सर्वमंगला चौक में अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्र का किया गया उद्घाटन

दिनांक 18.11.2021 को माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन श्री भूपेश बघेल व पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा जी के द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में क्षेत्र में विजिवल पुलिसिंग के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल के द्वारा थाना कुसमुण्डा क्षेत्र के गेवराबस्ती चौक व सर्वमंगला चौक में आमजनों की सहायता हेतु अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन किया गया है। उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह, निरीक्षक थाना प्रभारी कुसमुण्डा लीलाधर राठौर, सूबेदार भुवनेश्वर कश्यप, थाना कुसमुण्डा पुलिस स्टाफ तथा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों व आमजनों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्र की उपलब्धता व विशेषता के संबंध में जानकारियां दी गई, लोगों द्वारा भी अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्र के बनने से पुलिस के प्रति काफी अच्छी प्रतिक्रियायें मिली तथा गेवरा बस्ती के आमजनों द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय के प्रति आभार प्रकट किया गया, सहायता केन्द्र के बनने से अपराधिक गतिविधियां की रोकथाम, सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी होने की संभावना रहेगी।

Share This Article