पाली : नोनबिर्रा में मेगा स्वास्थ्य शिविर में 2449 मरीजों ने अपना इलाज़ कराया

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाली : नोनबिर्रा में मेगा स्वास्थ्य शिविर में 2449 मरीजों ने इलाज कराया, आईएमए और रायपुर के बड़े अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टर भी रहे मौजूद…हृदय, नेत्र, कैंसर आदि से संबंधित रोगों की निःशुल्क जांच व दवा भी नि: शुल्क मिले

 पाली,शशिमोहन कोशला– कलेक्टर रानू साहू के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विकासखण्ड पाली के नोनबिर्रा में मेगा स्वास्थ्य शिविर 5 अक्टूबरमंगलवार को सुबह 10 बजे 4 बजे तक किया गया । इस शिविर मे नोनबिर्रा सहित आसपास के गांवो के 2449 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज़ किया गया, नोनबिर्रा के हाईस्कूल परिसर में आयोजित होने वाले इस स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच रायपुर के बड़े अस्पतालों सहित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के विशेषज्ञ डॉक्टर सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर उपस्थित रहे, जिसमें सभी प्रकार की जांच निःशुल्क किया गया. मरीजों को शिविर में दवाईयां भी निःशुल्क बांटे गए , सीएमएचओ डॉ. बी. बी. बोडे ने बताया कि ज़िले के दूरस्थ इलाकों में लोगों की स्वास्थ्य जांच और बीमारियों की जांच और इलाज़ के लिए नोनबिर्रा में आयोजित किए गए, डॉ. बोडे ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में हृदय, नेत्र, नाक, कान, गला, कैंसर सहित बीपी, शुगर, सर्जरी, लकवा आदि कई दूसरी बीमारियों की भी जांच करने 2449 मरीज पहुंचे.इस स्वास्थ्य शिविर में मरीजों के जांच उपरांत उन्हें निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया . नोनबिर्रा के स्वास्थ्य शिविर में दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र तत्काल बनाकर मौक़े पर ही कलेक्टर द्वारा दिया गया,सीएमएचओ डॉ. बी. बी. बोडे ने बताया कि नोनबिर्रा में आयोजित होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में ईसीजी, स्त्री रोग संबंधित समस्याएं, बच्चे दानी में गांठ, शिशुरोग, हड्डियों में दर्द संबंधी समस्याओं के लिए अस्थि रोग विशेषज्ञ, दंत रोग, मानसिक रोग, अपातकालीन चिकित्सा सेवाएं, मूत्र सम्बंधी मरीजों की जांच उपरांत उपचार किया गया.

Share This Article