न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम के निर्देश पर जन सेवा में जुटे कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित:जांगड़ा

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम के निर्देश पर जन सेवा में जुटे कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित:जांगड़ा

माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाईएस राठौर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) सचिन एवं माननीय न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम के निर्देशन में कोरोना काल अर्थात लॉकडाउन के दौरान कोरोना योद्धाओं के रूप में सेवा करने वाले भेदी नजर दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक गिरीश शर्मा एवं एसडीओ राजेश जांगड़ा बीएसएनल एवं समाजसेवी नगेंद्र कुमार निराला के कार्यालय पहुंचकर भारतीय मीडिया विकास परिषद हरियाणा के चेयरमैन सुनील कुमार जांगड़ा ने उन्हें न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम महोदय द्वारा दिया हुआ प्रशस्ति पत्र सौंपकर कर सम्मानित किया।

न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की सहायता के लिए बना हुआ खाने के पैकेट और खाद्य सामग्री जरूरतमंद परिवारों को प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों में वितरण किए थे जिन्होंने सरकार के दिशा निर्देशानुसार नियमों की अनुपालन करते हुए निष्ठा पूर्वक सेवा की उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया समाजसेवी की भांति जरूरतमंद परिवारों के लिए निरंतर जारी रखी थी।न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम महोदय ने बताया कि इन सभी कोरोना योद्धाओ के उत्साह वर्धन के लिए उनके कार्यालय में भारतीय मीडिया विकास परिषद हरियाणा के चेयरमैन सुनील कुमार जांगड़ा को निर्देश दिए कि इन महानुभावों से मिलकर उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिया हुआ प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित करने के निर्देश दिए।यह प्रशंसा पत्र उन्हें उनकी कार्यशैली ईमानदारी व निष्ठा और खास तौर पर कोरोना की आपात स्थिति में क्षेत्र की जनता के साथ तालमेल बनाकर नियमों की अनुपालन कराने में और असहाय परिवारों की हर संभव सहायता में अग्रसर रहकर उत्कृष्ट कार्य किए हैं।सुनील कुमार जांगड़ा ने कहा कि कोरोना योद्धाओं का सम्मान माननीय न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम द्वारा इन कोरोना योद्धाओं के कार्यों को उत्कृष्ट सेवा की भांति प्रशंसनीय बताया है।उन्होंने बताया कि माननीय न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम के मार्गदर्शन में अनेकों सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से वर्तमान समय में भी जरूरतमंदो के हित में निशुल्क वैक्सीनेशन शिविर के अलावा विभिन्न स्तर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला वासियों को सेवाएं दी जा रही है और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता शिविर भी निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।सुनील कुमार जांगड़ा ने बताया कि माननीय न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम के नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में पैनल अधिवक्ताओं द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए फेस मास्क सामाजिक दूरी विभिन्न तरह की जानकारी देकर लोगों को निरंतर जागरूक किया जा रहा है। भेदी नजर दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक गिरीश शर्मा ने बताया की माननीय न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम के नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं उनका कुशल नेतृत्व प्रशंसनीय और सराहनीय है जरूरतमंदों की सहायता ही उनकी प्राथमिकता है जिला वासी उनकी गतिविधियों और सक्रियता से हम भली भांति परिचित हैं माननीय न्यायाधीश महोदय के नेतृत्व में गरीब और जरूरतमंदो को खाद्य सामग्री से वंचित लोगों की सहायता में अग्रसर रहे उन्होंने सम्मान देने के लिए न्यायाधीश महोदय का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर एसडीओ राजेश जांगड़ा बीएसएनएल और समाजसेवी नगेंद्र कुमार निराला ने माननीय न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान के लिए हम उनके तहे दिल से सदैव आभारी रहेंगे उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि माननीय न्यायाधीश महोदय का धन्यवाद और सम्मानपत्र लेकर हमें बहुत खुशी हो रही है। बोले कि भविष्य में आपात परिस्थिति के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

Share This Article