शासकीय प्राथमिक शाला लारीपारा के छेरकाबांधा शाला परिसर में पौधरोपण किया गया …

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरीश माड़वा, रतनपुर– रतनपुर शासकीय प्राथमिक शाला लारीपारा का छेरकाबांधा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित के मुख्य अतिथि में पौधरोपण किया गया. इस अवसर पर शाला परिसर में पीपल ,बरगद कदम, गुलमोहर एवं कई फूलों का पौधा लगाया गया। शाला प्रबंधन समिति लारी पारा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने पौधा लगाया तथा पौधरोपण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि श्री दीक्षित ने अपने उद्बोधन में पौधरोपण के लाभ के बारे में बताया एवं उपस्थित सभी ग्राम वासियों से एक-एक पौधा कहीं भी लगा कर उसकी संपूर्ण सुरक्षा की बात उन्होंने कही।
शासकीय प्राथमिक शाला छेरकाबांधा के प्रधान पाठक शुकदेव प्रसाद कश्यप ने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती गोदावरी बाई की स्मृति में सभी पौधों के लिए ट्री गार्ड उपलब्ध करवाया एवं पीपल वृक्ष के महत्व इस कोरोना काल के समय में बहु-उपयोगी होना बताया और कहा कि पीपल का वृक्ष चौबीसों घंटे ऑक्सीजन देती है जो कि आज के इस कोरोना काल में बहुत आवश्यक है।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि आदित्य दीक्षित व सभी अतिथियों का साल श्रीफल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पंचराम साहू, प्रभारी प्रधान पाठक रोशन कुमार दुबे, रामकुमार मरावी, ललिता कोशले, महेश कुमार साहू, नारायण साहू, सुखीराम साहू,जुठेल राम ,विनयकुमार ,मोंगरा बाई एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए.

Share This Article