नेशनल हाईवे पाली के किसानों की फसल हो रही बर्बाद..सड़क में डम्प राखड़ बह कर पहुंचा सैकड़ो एकड़ खेतों में

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

नेशनल हाईवे पाली के किसानों की फसल हो रही बर्बाद..सड़क में डम्प राखड़ बह कर पहुंचा सैकड़ो एकड़ खेतों में
शशी मोहन कौशला-कोरबा-पाली:-बिलासपुर से कटघोरा तक बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 130 का निर्माण कार्य काफी तेज गति से चल रहा है लेकिन निर्माण में लगी दिलीप बिल्डकॉन द्वारा लापरवाही पूर्वक किये जा रहे कार्य से सड़क किनारे लगे किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है बतादें की बिलासपुर से कटघोरा मार्ग में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे की सड़क में डम्प किये गये राखड़ बरसात में बह कर किसानों के खेतों में जा पटने से बगदेवा से चैतमा के बीच के दर्जनों पंचायतों के किसानों की खेती प्रभावित हो रही है. जिसमें मुनगाडीह और चेपा पंचायत के लगभग 50 किसान ज्यादा प्रभावित हो रहे है. इन किसानों के खेत बन रहे नेशनल हाईवे से लगे है और सड़क में डम्प किया जा रहा राखड़ इस लगातार बारिश में बह कर खतों में पट गया है जिससे किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो रही है.जिससे यहां के सैकड़ों एकड़ खेती पूरी तरह से चौपट हो गये है. ऐसे जिला प्रशासन किसी प्रकार का इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है

Share This Article