करोड़ रुपये के जेवर लेकर फरार हुआ ज्वेलरी शॉप का नौकर… तलाश में जुटी पुलिस …

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

करोड़ रुपये के जेवर लेकर फरार हुआ ज्वेलरी शॉप का नौकर… तलाश में जुटी पुलिस …

मनोज शुक्ला:- राजधानी रायपुर में चोरों ने 3 करोड़ रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया|दुकान के नौकर पर ही चोरी की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है| घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई है, जो जांच में जुट गयी है।जानकारी के मुताबिक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सदर बाजार नहाटा मार्केट के नगीना नुपुर ज्वेलर्स की है। रात में दुकान बंद कर कारोबारी नरेंद्र दुग्गड़ अपने घर आ गया था। इसके बाद आज सुबह जब वो दुकान पहुंचा तो दुकान का सटर खुला हुआ था। साथ ही ज्वेलरी शाॅप में रखे करोड़ो के हीरे, पुखराज सहित सोने चांदी के जेवरात गायब थे और दुकान का नौकर प्रकाश भी गायब था।पुलिस इस चोरी की घटना में दुकान के नौकर को संदेही मानकर उसकी तलाश में जुट गयी है। संदेही नौकर राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है, जो करीबन डेढ़ महीने पहले ही ज्वेलरी शाॅप में काम पर लगा था।

Share This Article