छग में सोमवार को एक भी मौत नहीं,,,, प्रदेश में कोरोना के 297  नए मरीज

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छग में सोमवार को एक भी मौत नहीं,,,, प्रदेश में कोरोना के 297 नए मरीज

मनोज शुक्ला:-रायपुर।,प्रदेश में सोमवार को 297 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जबकि एक भी मरीज आज कोरोना से मौत नहीं हुई है. राहत की बात यह रही कि बीते 24 घंटे में 564 मरीज इस वायरस को मात देकर घर लौटे हैं.प्रदेश में अब तक 9 लाख 80 हजार 275 मरीज स्वस्थ हुए हैं. प्रदेश में अब तक 13 हजार 478 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है. नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 4 हजार 517 हो गई है. प्रदेश में आज कुल 36 हजार 56 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ. प्रदेश में औसत पॉजिटिव दर 0.8 प्रतिशत हो गया है.

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में अब तक 11 जुलाई तक कोरोना के लक्षण वाले 11 लाख 72 हजार 121 लोगों को दवा किट उपलब्ध कराया है. जांच केंद्रों और अस्पतालों में कोरोना जांच के लिए पहुंच रहे इसके लक्षण वाले 10 लाख 72 हजार 607 लोगों को भी दवा किट मुहैया कराया गया है. मितानिनों और सर्विलेंस टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों व कन्टेनमेंट जोनों में एक्टिव सर्विलेंस के दौरान मिले 4 लाख 81 हजार 544 व्यक्तियों को भी कोरोना के इलाज और बचाव के लिए दवाईयां दी गई हैं.

Share This Article