छग सरकार का रोका छेका अभियान रतनपुर में नज़र आ रहा फेल.. हाईवे पर पशुओं ने डाला डेरा.. आने जाने वाले राहगीरों के लिए खड़ी हुई मुसीबत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छग सरकार का रोका छेका अभियान रतनपुर में नज़र आ रहा फेल.. हाईवे पर पशुओं ने डाला डेरा.. आने जाने वाले राहगीरों के लिए खड़ी हुई मुसीबत

हरीश मंडवा-रतनपुर:-। प्रदेश सरकार हर साल 1 जुलाई से रोका छेका अभियान मनाता है.. इस वर्ष भी 1 जुलाई से रोका छेका अभियान कार्यक्रम पूरे प्रदेशभर में मनाया जा रहा है.. इसके तहत पशु मालिक अपने पशुओं को खेतों और रास्तों में जाने से रोकते हैं ताकि बरसात के दिनों में फसलों और रास्ते पर आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना ना पड़े और इससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी कम हो जाए.. लेकिन सरकार द्वारा आयोजित किया गया रोका छेका अभियान रतनपुर में सफल होता दिखाई नहीं दे रहा है शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर आसानी से पशुओं को घूमते देखा जा सकता है इतना ही नहीं पशुओं ने रोड को अपना डेरा तक बना लिया है और जून के जोड़ यहां पर बैठे रहते हैं नगर पालिका परिषद की उदासीनता की वजह से आने जाने वाले राहगीरों की जान मुश्किल में तो पड़ती है इसके अलावा कई मर्तबा जाम की स्थिति भी  निर्मित हो जाती है..नेशनल हाईवे पर बैठे पशुओं ने उनकी पोल खोल दी है.. इतना ही नहीं सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान को भी मुंह चिढ़ाते यह पशु नजर आते हैं

Share This Article