हसदेव नदी में युवक का मिला लाश, जांच में जुटी पुलिस

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read

हसदेव नदी में युवक का मिला लाश, जांच में जुटी पुलि

पंकज भरद्वाज-कोरबा। आज सुबह सुबह हसदेव नदी में एक युवक का शव मिला । धनुहार पारा घाट में कुछ लोगों ने इसे सुबह पानी बहते हुए देखा और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर जरूरी कार्रवाई की गई। लाश को बरामद कर लिया गया है। उसकी पहचान अभी नहीं हुई है। मृत युवक की उम्र का आंकलन 25 वर्ष के आसपास किया गया है। उसके शरीर पर कपड़े मौजूद हैं। माना जा रहा है कि नदी में नहाने अथवा नजदीकी क्षेत्र में काम करने के दौरान अचानक तेज बहाव के कारण वह डूब गया होगा। इसके बाद वह इस तरह बहते हुए यहां तक आ पहुंचा। कोरबा नगर के धनुहार पारा क्षेत्र में हसदेव घाट पर आज सुबह कुछ नहा रहे थे, जिनकी नजर शव पर पड़ी। इससे लोग सक्ते में आ गए। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया। कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची और संज्ञान लेने के साथ गोताखोरों के जरिये शव को बरामद किया। बताया गया कि नदी के प्रवाह क्षेत्र से संबंधित पुलिस थानों के जरिये यह जानकारी जुटायी जाएगी कि बीते दिनों में वहां से किसी के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है तो अवगत कराया जाए।

Share This Article