राजधानी में नहीं थम रही चाकूबाजी की वारदातें, 2 गुटों में बलवा, 6 लोग घायल

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजधानी में नहीं थम रही चाकूबाजी की वारदातें, 2 गुटों में बलवा, 6 लोग घायल

मनोज शुक्ला,रायपुर। प्रदेश की राजधानी में चाकूबाजी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है. पुलिस क्राइम पर ब्रेक लगाने में नाकाम साबित हो रही है. इसी बीच राजधानी के ताज नगर इलाके में दो गुटों के बीच बलवा हुआ है. किराना दुकान में स्टिंग लेने को लेकर दोनों पक्ष के लड़कों में विवाद हुआ है. बताया जा रहा है कि नशे के उपयोग के लिए युवक स्टिंग लेने पहुंचे थे.जानकारी के मुताबिक दो गुटों के बीच बलवा में जमकर मारपीट, पथराव के साथ चाकूबाजी हुई है. दोनों गुटों के 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल होने की सूचना भी हैं. हालांकि पुलिस के आला अधिकारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँच कर विवाद को शांत करा दिया है, लोगों के मुताबिक  शुभम, अंकित, और साहिल नामक युवकों पर पत्थर और चाकू से हमला हुआ है. जानकारी ये भी है कि दोनों ही पक्ष के युवक नशे में थे. इस विवाद के बाद सभी को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. पुलिस आला अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे है. लेकिन लगातार होती वारदातें पुलिस पर सवालियां निशान खड़े कर रही है.जानकारी के मुताबिक दो गुटों के बीच में जमकर मारपीट, पथराव के साथ चाकूबाजी हुई है. दोनों गुटों के 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस के आला अधिकारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. लेकिन लगातार होती वारदातें पुलिस पर सवालियां निशान खड़े कर रही है.

Share This Article