पंतोरा- कोरबा रोड पर कार में महिला की हत्या में हुआ खुलासा; पति ही निकला कातिल

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पत्नी को मारकर बनाई थी झूठी लूट की कहानी…पति की महिला दोस्त हिरासत में, एक अन्य की पुलिस को है तलाश

असलम खान:जांजगीर: जांजगीर चांपा जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र में सोमवार की रात हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है। पति देवेंद्र सोनी ने ही अपने घर में काम करने वाले प्रदीप सोनी और उसकी पत्नी के साथ मिलकर पत्नी दीप्ति सोनी की हत्या की थी। पुलिस ने देवेंद्र के अलावा प्रदीप की पत्नी को हिरासत में लिया है, वहीं प्रदीप की तलाश में देर शाम पुलिस की टीम मुंगेली रवाना हुई। सोमवार की देर रात पंतोरा-कोरबा रोड में फॉरेस्ट बैरियर के पास रात 10.30 बजे खिसोरा के आगे छाता चौराहा के पास कार में महिला दीप्ति सोनी (28 वर्ष) पति देवेंद्र सोनी की लाश मिली थी। उसके पति देवेंद्र ने दावा किया कि चार लुटेरों ने उससे लैपटॉप, कैश व मोबाइल लूटे और उसकी पत्नी की हत्या कर फरार हो गए। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ की, तभी देवेंद्र अपने बयान से बार बार मुकर रहा था। इससे पुलिस का शक उसी पर गहरा रहा था। इसके अलावा उसने यह कहा कि उसकी कनपटी पर पिस्टल अड़ा दी गई थी, जिसे उसने लात मारकर वहां भाग कर अपनी जान बचाई। ऐसी कुछ और बातें थी, जिसने पुलिस का शक देवेंद्र पर बढ़ा दिया था। पहले दिन उसकी पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए उसे छोड़ दिया गया था। बुधवार को उसे फिर से बयान लेने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आ रहा था, उसे लेने के लिए जिले की टीम बिलासपुर गई थी। देर शाम को वह अपनी गाड़ी से थाना पहुंचा। वहां उससे पूछताछ की गई। देर शाम उसने अपने घर काम करने वाले प्रदीप सोनी व उसकी पत्नी के साथ मिलकर पत्नी दीप्ति की हत्या करना स्वीकार कर लिया।आरोपी सहयोगी पति- पत्नी ने की थी रेकी, प्लान में थे शामिल

Share This Article