पत्नी की हत्या कर पति था फरार , आरोपी पति को सिरगिट्टी पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पत्नी की हत्या कर पति था फरार , आरोपी पति को सिरगिट्टी पुलिस ने किया गिरफ्तार

अजय दि्वेदी-बिलासपुर पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे शातिर पति को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या के बाद से ही भेष बदलकर भिखारियों के एक समूह में छुपकर रह रहा था। पकड़े गए आरोपी का नाम आरती दास वैष्णव है । जानकारी के मुताबिक घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के पथरियापारा हार्दिकला टोणा की है। 10 जून को यहां रहने वाली महिला अनसुइया वैष्णव को लहू लुहान हालात में उसके पुत्र ने सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद मायके पक्ष वालों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इधर महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चला कि, महिला की मौत सिर पर चोट लगने की वजह से हुई थी। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृतक महिला के पति की तलाश शुरू की। महिला की मौत के बाद से ही आरोपी पति फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने बिलासपुर के एक इलाके से भिखारियों के झुंड से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पत्नी की हत्या की बात कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि, वो काम पर नहीं जाता था तो उसकी पत्नी इसी बात को लेकर उससे विवाद करती थी। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते देखते विवाद के दौरान उसकी पत्नी के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिसे वो मौके पर ही छोड़कर वहां से फरार हो गया था।

Share This Article