छग में गुरुवार को मिले कोरोना के 5212 नए मरीज….113 की मौत..

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read

छग में गुरुवार को मिले कोरोना के 5212 नए मरीज….113 की मौत..


  मनोज शुक्ला,,रायपुर। प्रदेश में गुरुवार को विभिन्न जिलों से 5 हजार 212 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 9,501 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।  राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 8 लाख 42 हजार 662  है। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 81 हजार 466 है। गुरुवार को कोविड-19 से 47 मरीज और को-मॉबिडिटी के साथ (कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से पीडि़त) 66 मरीज, इस प्रकार 113 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में  गुरुवार को हुए कोरोना के कुल टेस्ट की संख्या 66 हजार 542 है।  स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी  देते हुए बताया कि  गुरुवार को मिलेे 5 हजार 212 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 116, राजनांदगांव से 75, बालोद से 119, बेमेतरा से 78 , कबीरधाम से 87, रायपुर से 240, धमतरी से 152, बलौदाबाजार से 256, महासमुन्द से 187, गरियाबंद से 91, बिलासपुर से 167, रायगढ़ से 392, कोरबा से 283, जांजगीर-चांपा से 290, मुंगेली से 192, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 138, सरगुजा से 452, कोरिया से 356, सूरजपुर से 462, बलरामपुर से 276, जशपुर से 222, बस्तर से 177 , कोण्डागांव से 105, दंतेवाड़ा से  69, सुकमा से 30, कांकेर से 133, नारायणपुर से 44, बीजापुर से 23 और अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल हैं। 

Share This Article